सना खान ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, छोटी सी उम्र में किया हज अभिनेत्री सना खान भले ही शादी करने के बाद अभिनय की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन वो अभी भी सुर्खियों में बनी रहती हैं सना ने अनस सैयद से शादी की थी और दोनों तीन साल बाद एक बेटे के माता-पिता बने थे इन दिनों सना खान अपने पति और बेटे के साथ हज पर गई हुई हैं इस धार्मिक यात्रा के दौरान पहली बार उनके बेटे का चेहरे देखने को मिला सना की हज यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में उनके बेटे को पारंपरिक पोशाक में अपने माता-पिता के साथ देखा जा सकता है, वो बीच-बीच में मस्ती करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं े