अमर उजाला
Tue, 11 February 2025
हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम वेलेंटाइन वीक में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म पहले से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है।
फिल्म को प्रशंसकों का जबरदस्त प्यार और प्रशंसा मिल रही है। इस बीच फिल्म की अभिनेत्री मावरा होकेन ने भी शादी कर ली है।
फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बीच अभिनेता हर्षवर्धन राणे इसका जश्न मनाते हुए नजर आए। उन्होंने खास अंदाज में खुद को स्टाइल किया।
हर्षवर्धन को हाल ही में शहर में देखा गया, जहां वह सनम तेरी कसम के अपने किरदार इंदर की तरह नजर आए।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में वह अपने किरदार इंदर के लुक में दिखें और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
एक वीडियो में, अभिनेता ग्रे शर्ट और भूरे रंग की कार्गो पैंट पहने हुए पैपराजी के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वही आउटफिट है, जो उन्होंने फिल्म में पहना था।
जूनियर एनटीआर के फैंस का इंतजार होगा जल्द खत्म, इस दिन से शुरू होगी ‘एनटीआर 31’ की शूटिंग