अपने पाकिस्तानी पति शोएब मलिक के साथ तलाक के चलते चर्चा में आई टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं
Image Credit : sania mirza instagram
बता दें कि सानिया बहुत जल्द कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो में नजर आएंगी
Image Credit : sania mirza instagram
हाल ही में सानिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो साझा किया है, जिसमें सानिया कपिल के नए कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सेट पर पोज देती नजर आ रही हैं
Image Credit : sania mirza instagram
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सानिया कपिल के शो में नजर आएंगी, इससे पहले भी सानिया अपनी बहन अनम मिर्जा और फराह खान के साथ शो में नजर आ चुकी हैं
Image Credit : sania mirza instagram
सानिया पति शोएब मलिक से अलग होने के महीनों बाद कपिल के शो में नजर आएंगी, फैंस भी उन्हें शो में देखने के लिए बेहद बेताब हैं
Image Credit : sania mirza instagram
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 5 महीने की डेटिंग के बाद 2010 में शादी की थी, इन दोनों का रिश्ता करीब 14 साल चला