एक बार फिर से प्यार की तलाश में हैं सानिया सानिया मिर्जा अक्सर अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं हाल ही में सानिया और शोएब मलिक में तलाक हुआ है शोएब मलिक अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, वहीं सानिया अपने बेटे के संग एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं सानिया मिर्जा कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाली हैं 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के प्रोमो में जब कपिल उनसे उनकी जिंदगी के बारे में बात करते हैं तब सानिया मुस्कुराते हुए उनके हर सवाल का जवाब देती हैं वहीं कपिल शर्मा जब शाहरुख खान का जिक्र करते हुए कहते हैं, 'शाहरुख आपके ऊपर बनने वाली बॉयोपिक में आपके लव-इंट्रेस्ट की भूमिका निभाना पसंद करेंगे' इस बात पर सानिया कहती हैं, 'फिलहाल तो मैं अपने लिए एक लव-इंट्रेस्ट ढूंढ रही हूं' deqd