अमर उजाला
Tue, 29 July 2025
रॉकी से शुरु हुआ सफर कभी खलनायक, कभी साजन, कभी मुन्नाभाई और कभी अधीरा तक जारी है। जन्मदिन पर जानते हैं संजय दत्त के 10 यादगार किरदार।
रॉकी
संजय दत्त ने अपने करियर की शुरुआत साल 1981 में आई फिल्म ‘रॉकी’ से की थी। फिल्म में उनका किरदार राकेश उर्फ रॉकी का था।
नाम (विकी कपूर)
1986 में आई फिल्म ‘नाम’ से संजय दत्त के करियर को उड़ान मिली। फिल्म में उन्होंने विकी कपूर के किरदार को निभाया था।
साजन (अमन वर्मा/सागर)
संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘साजन’ में संजय दत्त ने अमन वर्मा और कवि सागर की भूमिका निभाई थी। इस लव ट्रैंगल को काफी पसंद किया गया था।
खलनायक (बलराम राकेश प्रसाद उर्फ बल्लू)
संजय दत्त के करियर का सबसे यादगार किरदार और फिल्म है 1993 में आई ‘खलनायक’ में उनके द्वारा निभाया गया बल्लू का किरदार। एक आंख ढके बल्लू का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था।
वास्तव (रघु भाई)
साल 1999 में आई ‘वास्तव’ में संजय दत्त ने रघुनाथ नामदेव शिवाल्कर उर्फ रघु भाई का किरदार निभाया है। इस किरदार का एक-एक डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर बना रहता है।
मुन्नाभाई एमबीबीएस (मुरली प्रसाद शर्मा)
2003 में आई राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में संजय दत्ता का मुन्ना भाई का किरदार बॉलीवुड के आइकॉनिक किरदारों में से एक है। फिल्म में मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी काफी पसंद की गई थी।
धमाल (कबीर नायक)
2007 में आई इस कॉमेडी फिल्म में संजय दत्त ने एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई थी। वो फिल्म में कबीर नायक के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद किया गया था।
अग्निपथ (कांचा चीना)
2012 में आई ऋतिक रोशन स्टारर ‘अग्निपथ’ में संजय दत्त ने कांचा चीना का निगेटिव किरदार निभाया था। फिल्म सुपरहिट रही और संजय दत्त के किरदार को काफी पसंद किया गया।
केजीएफ चैप्टर 2 (अधीरा)
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में संजय दत्त विलेन अधीरा के किरदार में नजर आए थे। एक खूंखार विलेन के रोल में संजय दत्त ने सभी को प्रभावित किया था।
पति विक्रांत के साथ क्वालिटी वक्त बिताती दिखीं मोनालिसा, शेयर कीं रोमांटिक फोटोज