अमर उजाला
Sun, 6 October 2024
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय मिश्रा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं
अपनी अभिनय प्रतिभा से अभिनेता हर किरदार में जान फूंकने में माहिर हैं
यूं तो संजय मिश्रा को ज्यादातर उनके कॉमेडी किरदारों के लिए जाना जाता है, लेकिन कई फिल्मों में उन्होंने गंभीर किरदार भी बड़ी संजीदगी के साथ निभाए हैं
संजय मिश्रा ने एक्टिंग की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी, बाद में उन्होंने फिल्मों की तरफ अपना रुख किया
वह 'दिल से', 'बंटी और बबली', 'अपना सपना मनी मनी', 'आंखों देखी', 'फंस गए रे ओबामा', ' मिस टनकपुर हाजिर हो', 'प्रेम रतन धन पायो', 'मेरठिया गैंगस्टर्स', 'आंखों देखी', 'दम लगाके हइशा', और 'मसान' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं
इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाने के बाद भी एक दिन अचानक संजय मिश्रा ने अभिनय की दुनिया से मुंह मोड़ लिया था, पिता ने निधन ने उन्हें तोड़कर रख दिया था, हालांकि बाद में रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म से उनका कमबैक करवाया
कछुए की चाल चल रही 'देवरा', 50 दिन बाद 'स्त्री 2' ने फिर भरी हुंकार