गिरफ्तार हुए मोनालिसा को हीरोइन बनाने का वादा करने वाले निर्देशक, लगा गंभीर आरोप

अमर उजाला

Mon, 31 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@sanojmishra

महाकुंभ 2025 में वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म में भूमिका ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

निर्देशक पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 6 मार्च 2024 को निर्देशक के खिलाफ बलात्कार, मारपीट, गर्भपात कराने और धमकी देने सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

इसके बाद 30 मार्च को 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। निर्देशक पर एक 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था कि सनोज चार साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

पीड़ित महिला ने दावा किया कि वह मिश्रा के साथ मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में रही थी। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पहले तो सनोज मिश्रा ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

बाद में वह शादी के वादे से भी मुकर गए। हालांकि बाद में महिला ने बयान बदलते हुए कार्रवाई न करने की मांग की थी।  

Image Credit : इंस्टाग्राम

अब निर्देशक को जिस मामले में गिरफ्तार किया गया है वह 18 फरवरी 2025 का है। आरोप है कि सनोज ने इस साल फिर उस पीड़िता से मुलाकात की और उसे नई दिल्ली के नबी करीम स्थित होटल शिवा में लेकर गए। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

निर्देशक पर आरोप है कि इस दौरान उन्होंने फिर से महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे छोड़ दिया। साथ ही उसे धमकी दी कि अगर उसने शिकायत दर्ज कराई तो वह उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

पहले से इस मामले को देख रहे दिल्ली उच्च न्यायालय ने सनोज मिश्रा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

ईद पर चांद सी चमकीं ये अभिनेत्रियां, खास अंदाज में दी मुबारकबाद

इंस्टाग्राम
Read Now