अमर उजाला
Sun, 25 February 2024
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं
फिल्म 'दंगल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सान्या बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी सक्रिय हैं
सान्या मल्होत्रा का जन्म साल 1992 में नई दिल्ली में हुआ था, वे हिंदू-पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं
सान्या मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी
इसके बाद उन्होंने 'दंगल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने बबीता कुमारी का किरदार निभाया था
दंगल के बाद सान्या 'सीक्रेट सुपरस्टार', 'जवान' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों में नजर आईं
इस साल सान्या 'मिसेज' में नजर आएंगी, जो मलयालम ड्रामा ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ का हिंदी रीमेक है
'आर्टिकल 370' ने दिखाया कमाल, विद्युत की 'क्रैक' का रहा सुस्त हाल