अमर उजाला
Wed, 5 March 2025
हाल ही में सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘मिसेज’ ओटीटी पर स्ट्रीम हुई। फिल्म अपने कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
यूजर्स दो भागों में बंटे हैं एक जो अभिनेत्री के किरदार को ट्रोल कर रहे हैं और दूसरे जो अभिनेता के किरदार को ट्रोल कर रहे हैं।
‘मिसेज’ में अभिनेता निशांत दहिया ने सान्या के पति की भूमिका अदा की है, वह पितृसत्तात्मक विचारधारा वाले किरदार में नजर आए हैं।
हाल ही में निशांत ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि उन्हें पता था कि दर्शक ‘मिसेज’ को पसंद करेंगे, लेकिन यह नहीं सोचा था कि उन्हें अपने किरदार के लिए नफरत भी मिलेगी।
निशांत ने खुलासा किया कि उन्हें महिलाओं से प्यारे संदेश मिले, लेकिन पुरूषों से ज्यादा नफरत मिली। लोगों ने अभिनेता को मैसेज कर मर जाने के लिए कहा।
अभिनेता ने कहा, “पुरुषों ने मुझे मैसेज करके कहा है, 'तुम बेवकूफ अभिनेता हो, जाओ और चूहे मारने की दवा खा लो! कहीं मर जाओ…”
‘मिसेज’ में दिग्गज अभिनेता कंवलजीत सिंह भी हैं, जिन्होंने सान्या के ससुर की भूमिका निभाई है।
सड़क किनारे श्रद्धा कपूर ने खाई पकौड़ी, बोलीं- अब तक बर्थडे खत्म नहीं हुआ