अमर उजाला
Wed, 8 April 2026
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
वह यहां अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी साझा करती रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नईं तस्वीरें शेयर की हैं।
इसमें नजर आ रहा है कि वह कश्मीर में हैं। उनके मुताबिक वह यहां शूटिंग के लिए पहुंची हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'हम आए, हमने शूट किया, हम जम गए, कश्मीर।'
सान्या मल्होत्रा जल्द ही डार्क कॉमेडी फिल्म 'टोस्टर' में नजर आने वाली हैं।
हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया है।
इसमें उनके साथ राजकुमार राव हैं। उन्होंने इसमें एक कंजूस व्यक्ति का किरदार निभाया है।
20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रहा 'धुरंधर 2' का कब्जा, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन