अमर उजाला
Tue, 29 April 2025
हाल ही में डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में अभिनेत्री ने अलीगढ़ में हुए कॉन्सर्ट के पलों को साझा किया है।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लू कलर का गाउन पहने नजर आ रही हैं।
सपना चौधरी तस्वीरों में गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं और कुछ तस्वीरों में वह गाते हुए भी दिख रही हैं।
तस्वीरें पोस्ट करते समय अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि अलीगढ़ ने उनके दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। आगे उन्होंने लिखा कि मंच पर आने से लेकर अंतिम समय तक का पल बिल्कुल जादू की तरह शानदार था।
इसके अलावा एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि अलीगढ़ कॉन्सर्ट में दर्शकों की ऊर्जा और खुशी ने उस रात को शानदार बना दिया। साथ ही उन्होंने दर्शकों को अपना परिवार बताया।
अगर सपना चौधरी की बात करें तो उन्हें 'तेरी आख्या कायो काजल' गीत ने खास प्रसिद्धि दिलाई। यह गाना आज भी लोगों के जुबां पर है।
‘मुझसे शादी करोगी 2’ की हो रही तैयारी? जानिए फिल्म से जुड़ी अहम अपडेट