फिल्मों के चुनाव को लेकर अधिक जागरूक हो गए हैं अक्षय अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म सरफिरा में नजर आ रहे हैं अक्षय ने 1991 में डेब्यू के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सफलता और असफलता दोनों का स्वाद चखा है उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही हैं अभिनेता ने हाल ही में कहा कि वह अब अपनी फिल्मों के चयन के बारे में अधिक जागरूक हो गए हैं अक्षय ने कहा, 'मैं उस कंटेट के बारे में अधिक जागरूक हो गया हूं, जो वर्तमान में ऐसा अनुभव प्रदान करती है, जो थिएटर की यात्रा को सही ठहराती है' उन्होंने कहा, 'यह ऐसी कहानियों को खोजने के बारे में है, जो दर्शकों से गहराई से जुड़ती हैं' ...