दूसरे सोमवार को 'सरफिरा' का निराशाजनक प्रदर्शन, जानें 11वें दिन की कमाई अक्षय कुमार की नई फिल्म 'सरफिरा' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हुई थी और आज इसे सिनेमाघरों में आए 11वां दिन हैं सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ग्यारहवें दिन लगभग 0.14 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया अभी 11वें दिन के पूरे आंकड़ों का आना बाकी हैं, लेकिन इससे साफ होता है कि 'सरफिरा' अपने आखिरी दिन गिन रही है फिल्म ने पहले हफ्ते में केवल 18.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और अभी तक 21.36 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं, जोकि बेहद कम है सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित 'सरफिरा' में अक्षय कुमार के अलावा राधिका मदान और परेश रावल ने भी काम किया है s