रविवार को भी 'सरफिरा' देखने नहीं पहुंचे दर्शक, तीसरे दिन कमाई में मामूली बढ़त

अमर उजाला

Sun, 14 July 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'सरफिरा' टिकट खिड़की पर दम तोड़ती नजर आ रही है, 'सरफिरा' 12 जुलाई को रिलीज हुई थी और आज इसे सिनेमाघरों में आए तीन दिन हो चुके हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 4.12 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया, हालांकि अभी पूरे आंकड़े आने बाकी हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

फिल्म ने पहले दिन केवल 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और दूसरे दिन 4.25 करोड़ रुपये का

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

तीन दिनों में 'सरफिरा' की कमाई लगातार बढ़ती हुई तो दिखाई दे रही है, लेकिन इस पर वीकेंड का असर ज्यादा है
Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

इन तीन दिनों की कमाई से यही बात सामने आ रही है कि 'सरफिरा' को लेकर दर्शकों में कोई खास उत्साह नहीं है

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

मालूम हो कि 'सरफिरा' में राधिका मदान और परेश रावल ने भी अभिनय किया है, इस फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

झक सफेद कुर्ता-पजामा पहन अनंत-राधिका के 'मंगल उत्सव' में पहुंचे खेसारी

इंस्टाग्राम
Read Now