अमर उजाला
Thu, 17 October 2024
छोटे परदे पर सुधा शिवपुरी को दर्शकों ने 'बा' के रूप में पहचाना, उनके बाद अगर किसी को 'बा' कहा गया तो वह सरिता जोशी हैं
अभिनेत्री सरिता जोशी आज 17 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं, सीरीयल 'बा बहू और बेबी' में इन्होंने बा की भूमिका निभाई
टीवी जगत के अलावा सरिता जोशी कई फिल्मों में भी नजर आई हैं और वे गुजराती-मराठी थिएटर का भी बड़ा नाम हैं
सरिता जोशी ने 1980 में सीरियल तितलियां से अपनी शुरुआत की, इसके बाद वे 'एक महल हो सपनों का', 'बा बहू और बेबी', ' हसरतीन','अनुपमा-नमस्ते अमेरिका', जैसे कई शो में नजर आ चुकी हैं
सरिता 'डरना जरूरी है' , 'सिंघम रिटर्न्स', 'सिम्बा', 'नजर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं
साल 2020 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरिता जोशी को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजा था
इतने करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं कीर्ति सुरेश