अमर उजाला
Sun, 12 May 2024
सतीश कौशिक आज अगर जिंदा होते तो पत्नी शशि के साथ अपनी शादी की 39वीं सालगिरह मना रहे होते
सतीश और शशि ने अरेंज मैरिज की थी, दोनों की शादी 12 मई 1985 में हुई थी, उनकी मुलाकात का किस्सा काफी दिलचस्प रहा
सतीश के लिए शशि को उनकी दोस्त नादिरा ने पसंद किया था, जिसका खुलासा उन्होंने सतीश की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किया था
नादिरा ने बताया था कि लड़कियां सतीश के व्यक्तित्व को देखकर उन्हें पसंद नहीं करती थीं, वह एक लड़की को पसंद करते थे
वह लड़की उन्हें पसंद नहीं करती थी, नादिरा उस लड़की से बात करना चाहती थीं, लेकिन सतीश ने मना किया और उन्हें दूसरी लड़की ढूंढने के लिए कह दिया
सतीश के परिवार ने शशि को देखा और नादिरा को लड़की देखने भेजा, पारिवारिक व्यक्तित्व की शशि नादिरा को भा गईं और उन्होंने सतीश को शादी के लिए मना लिया
नादिरा को शशि घरेलु लड़की लगीं, सतीश और शशि की शादी 12 मई 1985 को इस्कॉन मंदिर में हुई
'तुम बिन' की मासूम 'मिली' का ग्लैमरस अवतार देखा क्या?