अमर उजाला
Tue, 6 May 2025
मेट गाला 2025 का आयोजन हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी दुनियाभर की कई दिग्गज हस्तियों ने कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा।
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में मेट गाला में अपना डेब्यू किया। इस दौरान कियारा ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मदरहुड को ट्रिब्यूट दिया।
हालांकि, कियारा से पहले भी कई सेलेब्रिटी प्रेग्नेंसी में बेबी बंप के साथ मेट गाला की कार्पेट पर नजर आ चुके हैं।
इस बार बेबी बंप के साथ अकेली कियारा ही नहीं बल्कि बारबेडियन सिंगर-परफॉर्मर रिहाना भी प्रेग्नेंसी में बेबी बंप के साथ मेट गाला में उतरीं।
इससे पहले साल 2024 में स्टार एक्ट्रेस ली मिशेल भी बेबी बंप के साथ मेट गाला में पहुंची थीं। मिशेल खूबसूरत नीली ड्रेस में बेबी बंप दिखाते हुए वॉकवे पर नजर आई थीं।
दिग्गज टेनिस प्लेयर रहीं सेरेना विलियम्स ने 2023 के मेट गाला में बेबी बंप के साथ एंट्री की थी। सेरेना ने काले रंग की फ्लोर-लेंथ गाउन पहनी थी, जिसके निचले हिस्से में सफेद रंग की फ्लेयर थी और साथ ही फैशनेबल डिटेलिंग भी थी।
मशहूर अमेरिकी मॉडल कार्ली क्लॉस ने भी साल 2023 में प्रेग्नेंसी में बेबी बंप के साथ मेट गाला में शिरकत की थी। मॉडल ने पूरी आस्तीन वाली फ्लोर-लेंथ बॉडीकॉन ब्लैक ड्रेस पहनी थी।
इस बार बेबी बंप के साथ नजर आईं रिहाना इससे पहले साल 2023 में भी बेबी बंप के साथ मेट गाला में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। गुलाबी साटन गाउन ड्रेस में कमर तक बॉडीकॉन फिट था जो उनके बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रहा था।
2016 में एक्ट्रेस ब्लैक लिवली प्रेग्नेंसी में मेट गाला में नजर आई थीं। गुलाबी फ्लोर-लेंथ गाउन में एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।
एमिली ब्लंट ने 2016 में मेट गाला के कार्पेट पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। गहरे नीले रंग की चमकदार, फ्लोर-लेंथ गाउन पहनकर एमिली ने अपनी प्रेग्नेंसी को फैशन के तौर पर दिखाया था।
अभिनेत्री केट हडसन 2011 के मेट गाला में बेबी बंप के साथ नजर आई थीं। प्रेग्नेंसी में अभिनेत्री ने स्ट्रैपलेस गोल्ड सिल्क गाउन पहना था। जिसका ऊपरी हिस्सा स्टोन्स से चमक रहा था।
'मेट गाला' का ब्लू कारपेट भारत के इस राज्य में हुआ तैयार, जानें खासियत