अमर उजाला
Tue, 2 December 2025
शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। उनकी गिनती इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में होती है।
लेकिन शाहरुख सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि पढ़ाई में भी टॉपर रहे हैं। इस बात की गवाही उनकी मार्कशीट दे रही है।
दरअसल, किंग खान की मार्कशीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें शाहरुख की पढ़ाई में शानदार परफॉर्मेंस नजर आ रही है।
शाहरुख दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से पासआउट हैं। उन्होंने यहां से इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है।
वायरल मार्कशीट के मुताबिक, शाहरुख ने इकोनॉमिक्स में 100 में से 92 नंबर हासिल किए हैं। ये दिखाता है कि शाहरुख पढ़ाई में कितने अच्छे थे।
सिर्फ इकोनॉमिक्स ही नहीं बल्कि गणित और फिजिक्स में भी शाहरुख ने अच्छे नंबर हासिल किए हैं।
मुश्किल मानी जाने वाली गणित में शाहरुख के 100 में से 78 नंबर आए। जबकि इतने ही नंबर फिजिक्स में भी उन्होंने हासिल किए।
शाहरुख की इस मार्कशीट के सामने आने के बाद और कॉलेज में उनका रिजल्ट देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि ग्रेजुएशन के बाद किंग खान ने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से एमए किया है।
बाद में उन्होंने आईआईटी इंट्रेंस भी क्रैक कर लिया था। लेकिन अंत में उन्होंने एक्टिंग को चुना।
सोमवार की लुढ़की ‘तेरे इश्क में’ की कमाई, चार दिनों में इतना हुआ कलेक्शन