अमर उजाला
Wed, 23 April 2025
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा बॉलीवुड शोक में है। कलाकारों ने हमले की निंदा की है।
इस हमले पर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे विश्वासघात बताया है।
शाहरुखान ने एक्स पर लिखा है 'पहलगाम में जो अमानवीय घटना घटी है उस पर दुख और गुस्सा बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे।'
किंग खान ने आगे लिखा 'ऐसे वक्त में कोई सिर्फ उन परिवारों के लिए खुदा से दुआ कर सकता है।'
शाहरुख ने लिखा 'आइए हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ न्याय हासिल करें।'
शाहरुख खान की मां कश्मीरी थीं। शाहरुख खान अपनी पिता की एक ख्वाहिश की वजह से कश्मीर के पहलगाम नहीं जाते हैं।
बीते कल यानी 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हमले में 28 लोगों की मौत हो गई और 20 जख्मी हो गए हैं।
इस हमले पर पीएम मोदी ने दुख का इजहार किया है और उन्होंने पीड़ितों को हर मुम्किन मदद देने की बात कही है।
अजहर इकबाल के 7 मशहूर शेर, यहां पढ़ें