अमर उजाला
Sun, 23 March 2025
23 मार्च के दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन भगत सिंह को फांसी दी गई थी। सिनेमाई परदे पर क्रांतिवीरों की शूरवीरता पर आधारित कई फिल्में बनाई जाती हैं, जिनके जीवन से दर्शक बहुत प्रभावित होते हैं।
24 फरवरी को अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' का टीजर रिलीज होगा। आइए जानते हैं आज उन फिल्मों के बारे में, जिसमें क्रांतिकारियों के जीवन के बारे में दिखाया गया है।
श्याम बनेगेल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। नेताजी सुभाष चंद्र के जीवन पर आधारित है यह फिल्म, जिसमें उनका किरदार सचिन खेडेकर ने निभाया था। इस फिल्म को नरगिश दत्त नेशनल अवॉर्ड के लिए चुना गया था।
यह फिल्म मंगल पांडेय के जीवन पर आधारित है, जो 1857 क्रांति के अग्रदूत थे। इसमें मंगल पांडेय का किरदार आमिर खान ने निभाया था। यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी, जो केतन मेहता द्वारा निर्देशित की गई थी।
श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में गांधी का किरदार रजित कपूर ने निभाया था। इसमे महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला गया था।
वेद राही के निर्देशन में इस फिल्म को बनाया गया था, जिसमें वीर सावरकर के जीवन को दिखाया गया है। इसमें वीर सावरकर के किरदार में शैलेंद्र गौर नजर आए थे।
क्रांतिवीर भगत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' बनी थी, जिसमें अभिनेता अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म को 2002 मे ंरिलीज किया गया था, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था।
बैकलेस गाउन में एली एवराम ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें