प्यार के मौसम में एक्शन करेंगे शाहिद कपूर, सामने आई 'देवा' की रिलीज डेट शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'देवा' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने इस फिल्म का निर्दशन किया है शाहिद कपूर ने आज फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है इसी के साथ ही उन्होंने फिल्म की नई रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है ये फिल्म पहले दशहरा 2025 में रिलीज होने वाली थी, मगर अब 'देवा' वैलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म के नए पोस्टर में शाहिद एक्शन सीन करते हुए दिखाई दे रहे हैं ....