अमर उजाला
Fri, 27 December 2024
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'देवा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, वे अक्सर अपडेट साझा करते हैं
अब शाहिद ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी झलकियां भी साझा कीं, इस बार भी शाहिद ने कुछ ऐसा ही किया
अभिनेता ने फैंस के साथ कुछ कैंडिड सेल्फी शेयर कीं, जिसमें उन्हें अपनी प्यारी मुस्कान दिखाते और सर्दियों की धूप का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है
तस्वीर में शाहिद बिखरे हुए बालों और दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे हैं, उन्होंने भूरे रंग का स्वेटर और नीले रंग का चश्मा पहना हुआ था
तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा- क्या कैंडिड नॉट कैंडिड फोटो है...मैं बहुत ही नेचुरल हूं...उफ
हाल ही में अभिनेता को फिल्म निर्माता जोया अख्तर के मुंबई स्थित आवास के बाहर देखा गया, जब वह क्रिसमस 2024 कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे
ऐसे बीत शमा सिकंदर का साल 2024, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें