शाहरुख खान की इन फिल्मों ने 'बाहुबली 2' को तीसरे नंबर पर धकेला
अमर उजाला
Thu, 13 June 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान जल्द ही अपनी बेटी सुहाना के साथ 'किंग' फिल्म में नजर आएंगे
Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk
पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की फिल्मों का जलवा देखने को मिला था
Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk
2023 में उनकी तीन फिल्म - 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' रिलीज हुई थी, इनमें से पहली दो फिल्मों ने तो टिकट खिड़की पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे
Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk
अब एक बार फिर से 'पठान' और 'जवान' की कमाई चर्चा बटोर रही हैं, क्योंकि इन दोनों फिल्मों ने प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है
Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गल्फ देशों में जवान ने $17.70 मिलियन (भारतीय मुद्रा में 147 करोड़ रुपये) और 'पठान' ने $14.20 मिलियन (भारतीय मुद्रा में 118 करोड़ रुपये) की कमाई करके पहले और दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया है
Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk
जबकि 'बाहुबली 2' $10.31 मिलियन (भारतीय मुद्रा में 86.11 करोड़ रुपये) के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गई है, चौथे पायदान पर 'बजरंगी भाईजान' और पांचवे पर 'दंगल' है