वीर जारा ने 20 साल बाद रिलीज होने पर कमाए इतने करोड़ वीर जारा शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है इस फिल्म को हाल ही में, 20 साल बाद फिर से रिलीज किया गया फिल्म 2004 में आई थी, इसका निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक वीर जारा ने 20 साल बाद रिलीज के पहले हफ्ते में 1.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और ग्रॉस कलेक्शन 1.8 करोड़ रहा 2004 में जब ये रिलीज हुई थी तो सैकनिल्क के अनुसार, इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 42.40 करोड़ रुपये कमाए थे, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 97 करोड़ रहा था वीर जारा फरवरी 2024 में भी रिलीज हुई थी और इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ को पार करके 102.60 करोड़ हो गया है d