अमर उजाला
Fri, 16 February 2024
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं
अभिनेता हाल ही में, वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में शामिल हुए, वहां उन्होंने खुलासा किया कि वो अपनी किसी भी फिल्म के रिलीज से पहले ये काम करते हैं
शाहरुख ने कहा कि फिल्म के रिलीज से पहले करीब ढाई घंटे तक नहाते रहते हैं
अभिनेता ने इसके पीछे के लॉजिक का भी खुलासा किया है
शाहरुख खान का लॉजिक फिल्म से अपने आप को दूर कर लेना है
शाहरुख ने कहा,“हम कड़ी मेहनत करके किसी फिल्म को बनाते हैं, सोचते हैं कि दुनियाभर से इसे प्यार मिले, लेकिन आप उठते हैं तो देखते हैं कि फिल्म फ्लॉप हो गई, वहीं आपने कोई फिल्म बनाई जो आपको पसंद नहीं आई, लेकिन वो आपके करियर की हिट फिल्म बन जाती है”
बॉलीवुड फिल्में देखकर ऊब गए हैं? ...तो देख डालें ये साउथ फिल्में