अमर उजाला
Sat, 12 April 2025
कुछ दिन पहले टीवी एक्टर शालीन भनोट को फिल्म ‘जाट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर देखा गया। यहां टीवी एक्टर की मुलाकात सनी देओल से भी हुई।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शालीन और सनी देओल बात कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में शालीन, सनी देओल को कहते हैं, ‘इस उम्र में भी आपकी क्या एनर्जी है?’
शालीन की बात के जवाब में सनी देओल कहते हैं, ‘मैं बूढ़ा नहीं हूं।’ इसके बाद दोनों बातचीत आगे बढ़ाते हैं।
शालीन की इसी वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स और सनी देओल के फैंस ने उन्हें ट्रोल किया है।
एक यूजर लिखता है, ‘इसको कौन बुलाता है हर जगह।’ एक और यूजर लिखता है, ‘बेइज्जती करवाना सीखना हो तो शालीन से सीखें, वो भी फ्री में।'
शालीन भनोट कई टीवी सीरियल में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। वह ‘बिग बॉस 16’ में भी नजर आए थे।
'कश्मीर की कली' बनीं हिना खान