अमर उजाला
Mon, 4 August 2025
टीवी और फिल्मों की दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस और मॉडल शमा सिकंदर ही हैं, जिन्हें उनके ग्लैमरस अंदाज के लिए जाना जाता है।
आज सोमवार को एक्ट्रेस अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं।
शमा का जन्म 4 अगस्त 1981 को राजस्थान के मकराना में हुआ था। एक्ट्रेस का शुरुआती जीवन संघर्षों से भरा रहा और परिवार को पैसों की तंगी झेलनी पड़ी।
एक्टिंग के प्रति जुनून ने अभिनेत्री को सिनेमा की ओर आकर्षित किया। साल 1998 में 'प्रेम अगन' फिल्म से एक्ट्रेस ने अभिनय करियर की शुरुआत की।
शमा सिकंदर को सबसे ज्यादा पहचान साल 2003-05 के बीच प्रसारित हुए टीवी सीरियल 'ये मेरी लाइफ है' से मिली, जिसमें उन्होंने पूजा मेहता की भूमिका निभाई थी।
इस सीरियल में अभिनेत्री को काफी सिंपल लुक यानी सलवार सूट में देखा गया था, जिसने दर्शकों के मन में उनकी एक अलग पहचान बनाई थी।
‘ये मेरी लाइफ है’ सीरियल के कई साल बाद जब दर्शकों ने शमा सिकंदर को देखा तो हैरान हो गए। वजह था उनका बदला हुआ लुक, नेटिजंस ने कहा कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है, लेकिन उन्होंने इससे नकारा और कहा ये सिर्फ एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है।
आज के समय में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां इंस्टाग्राम पर शमा के 3.1 मिलियन फॉलोअर्स भी हैं। अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक की वजह से एक्ट्रेस अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
शमा ने 2016 में अमेरिकी बिजनेसमैन जेम्स मिलिरोन से सगाई की, फिर 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
अभिनेत्री वर्तमान में अपना खुद का एक फैशन ब्रांड चला रही है। इसके साथ ही उन्हें कई म्यूजिक वीडियोज में भी देखा जाता है। आखिरी बार एक्ट्रेस 'हवा करदी' नाम के गाने में नजर आई थीं।
रविवार को 'महावतार नरसिम्हा' ने की छप्परफाड़ कमाई, 'किंगडम' का रहा ऐसा हाल