अमर उजाला
Sun, 11 May 2025
अभिनेत्री शमा सिकंदर ने 'मदर्स डे' के मौके पर अपनी मां के साथ तस्वीरें साझा की हैं।
शमा सिकंदर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें उनकी मां कई पोज दे रही हैं।
शमा सिकंदर ने मां के साथ बेहतरीन तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट भी लिखी है।
तस्वीरों के कैप्शन में शमा ने लिखा है 'मेरी आज की पोस्ट मां के नाम है। मां, आपने अपनी पूरी जिंदगी हमारे नाम कर दी।'
उन्होंने आगे लिखा 'मुझे आप पर बहुत गर्व है। मैं इस बात के लिए आभारी हूं कि आपने मुझे जन्म दिया।'
शमा सिकंदर की मां की तस्वीरों को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं और उन पर रिएक्शन दे रहे हैं।
तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा है 'दुनिया की सबसे खुश मां।' एक और यूजर ने लिखा है 'बहुत प्यारी तस्वीरें'।
शमा सिकंदर को आखिरी बार फिल्म 'कॉन्ट्रैक्ट' और 'बाईपास रोड' में देखा गया था।
मदर्स डे पर सोनू सूद ने मां के नाम लिखा दिल छूने वाला नोट