अमर उजाला
Wed, 23 April 2025
बीते मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से सभी सहम उठे हैं।
वहां अपने प्रियजनों के साथ छुट्टियों एंजाय करने गए टूरिस्टों ने अपनी जान गवा दी।
इस मामले पर अभिनेत्री शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है।
शेयर की गई तस्वीर में शनाया कपूर ने लिखा कि सभी का ध्यान इस समय पहलगाम पर है।
उसमें अभिनेत्री ने कैप्शन दिया कि सिर्फ कायर ही निहत्थों पर हमला करते हैं।
इसके साथ ही शनाया ने लिखा कि कोई भी धर्म हमें मासूमों पर हमला करना नहीं सिखाता।
अगर अभिनेत्री के काम की बात करें तो वह आगामी तीन फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक फिल्म का नाम है ‘आंखों की गुस्ताखियां’।
पहलगाम हमले से हिल गए शाहरुख, कहा- दुख बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे