शंकर महादेवन ने तीन मिनट तक सांस रोककर गाया था 'ब्रीथलेस'

अमर उजाला

Sun, 3 March 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

सुरीली आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले गायक शंकर महादेवन आज यानी तीन मार्च को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

गायक और कंपोजर शंकर का जन्म 1967 में मुंबई में हुआ था, उन्होंने हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू, मराठी, कन्नड़ फिल्मों में आवाज दी, पांच साल की उम्र में उन्होंने संगीत सीखा

Image Credit : सोशल मीडिया

1998 में शंकर की पहली एल्बम 'ब्रीथलेस' उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइट साबित हुई, उन्होंने तीन मिनट तक सांस रोककर यह गाना गाया था, एल्बल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली

Image Credit : सोशल मीडिया

एल्बम हिट होने के बाद उन्होंने कई फिल्मों के गाने गाए, फिर अपने दोस्तों एहसान और लॉय के साथ मिलकर एक म्युजिक ग्रुप बनाया और संगीत के एक नए सफर की शुरुआत की

Image Credit : Instagram

तमिल फिल्म 'कांदोकंदनीं-कांदोकंदनीं' के लिए शंकर को पहला नेशनल अवॉर्ड मशहूर सिंगर ए.आर रहमान के साथ मिला था, उन्होंने तीन बार बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी जीता है

Image Credit : सोशल मीडिया

साथ ही उन्हें बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था, हाल ही में शंकर और जाकिर हुसैन के बैंड शक्ति ने ग्रैमी अवॉर्ड 2024 जीता

Image Credit : Instagram

अनारकली सूट में बला की खूबसूरत लगीं ऋचा चड्ढा

richa chadha instagram
Read Now