अभिनय ही नहीं, बुलंद आवाज के भी धनी हैं शरद केलकर

अमर उजाला

Mon, 7 October 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम

मशहूर टीवी एक्टर शरद केलकर आज 7 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं, साल 1976 में ग्वालियर में जन्में शरद ने टीवी सीरियल के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम
शरद ने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे परदे से की, उन्होंने दूरदर्शन के सीरियल 'आक्रोश' से अपना डेब्यू किया
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

शरद, सीआईडी, उतरन, रात होने को है जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम
टीवी के बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म 'हलचल' में एक छोटी सी भूमिका में दिखे
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

इसके बाद उन्होने कई हिंदी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए, कोरोना महामारी के दौरान ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'लक्ष्मी' में भी वह दिखे
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

एक्टिंग के अलावा शरद एक शानदार डबिंग आर्टिस्ट भी हैं, फिल्म 'बाहुबली' के दोनों भाग में उन्होंने प्रभास को अपनी आवाज दी है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

‘अनुपमा’ की बेटी बनकर मिली नफरत, अब ‘बिग बॉस’ से प्यार कमाएंगी मुस्कान

इंस्टाग्राम @muskanbamne
Read Now