अमर उजाला
Tue, 30 July 2024
शरवरी वाघ ने इस साल लगातार दो फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है
पहले 'मुंजा' जैसी सफल फिल्म के बाद वह जुनैद खान की 'महाराज' में कैमियो करती नजर आईं
इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' को लेकर व्यस्त चल रही हैं
यह एक जासूसी पर आधारित एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं, जिसमें वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी
आज मंगलवार को उन्होंने फिल्म के निर्देशक शिव रवैल के साथ तस्वीर साझा करते हुए फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर किया है
उन्होंने लिखा,"आज अपनी अल्फा यात्रा शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, मेरा विश्वास कीजिए मैंने इस पल के लिए काफी दुआ की है"
टाइट कपड़े पहनने पर मुनव्वर ने किया कृतिका पर तंज, अरमान का बना मुंह