अमर उजाला
Tue, 9 July 2024
दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा आज 9 जुलाई को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं
शत्रुघ्न सिन्हा ट्रेन में सफर कर रहे थे, वे अपने भविष्य के बारे में सोचकर रो रहे थे, उसी ट्रेन में पूनम भी अपनी मां के साथ थीं, किसी बात पर पूनम को उनकी मां ने डांट दिया था और वे भी रोने लगीं
रोती हुई पूनम सिन्हा को देख शत्रुघ्न दिल हार बैठे और मैगजीन पर लिखकर उन्हें दिया, 'इतनी सुंदर लड़की रोते हुए अच्छी नहीं लगती', लेकिन गुस्से में पूनम ने मैगजीन फेंक दी थी
हालांकि, काफी मनाने के बाद पूनम सिन्हा की मां मान गईं और इस तरह दोनों का प्यार मुकम्मल हुआ और आज ही के दिन 1980 में दोनों ने शादी रचाई
‘अदालत’ के वरुण ने मॉडलिंग से की थी शुरुआत, अदाकारी बनीं पहचान