अमर उजाला
Sat, 28 June 2025
‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का बीती रात कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट के चलते 42 साल की उम्र में निधन हो गया।
शेफाली ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू सलमान खान की मूवी 'मुझसे शादी करोगी' से किया था। हालांकि फिल्मों में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली।
शेफाली जरीवाला का फिल्मी सफर उनके म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से हुआ था। साल 2002 में आए इस गाने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
इसके बाद से ही शेफाली ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से फेमस हो गई थीं। हर कोई उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ ही बुलाता था।
एक्ट्रेस ने साल 2004 में सलमान खान और अक्षय कुमार की मूवी ‘मुझसे शादी करोगी’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। क्योंकि उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते थे।
वहीं ठीक होने के बाद एक्ट्रेस ने अपना कमबैक रियलिटी शोज से किया। एक्ट्रेस अपने पति पराग त्यागी के साथ ‘नच बलिए’ में भी नजर आई थीं।
साथ ही एक्ट्रेस ने बूगी-वूगी शो भी किया। हालांकि उनका असली कमबैक ‘बिग बॉस 13’ में आने के बाद हुआ।
शेफाली जरीवाला के निधन से हर कोई हैरान है। टीवी सेलेब्स और बॉलीवुड सितारे उन्हें याद कर रहे हैं।
'मां' से आगे निकली 'कन्नप्पा', ओपनिंग डे पर कमा डाले इतने करोड़