अमर उजाला
Sat, 28 June 2025
शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके यूं अचानक चले जाने से हर कोई हैरान है।
शेफाली के निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी अब सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं।
पत्नी के निधन के बाद पराग घर के बाहर डॉग को टहला रहे थे, अब उसे लेकर लोग सवाल कर रहे हैं।
दरअसल शनिवार सुबह पराग पत्नी के निधन के बाद अपने डॉग को मजबूरी में सैर कराते हुए मीडिया के कैमरों में कैद हुए।
वीडियो वायरल होता देख एक यूजर ने लिखा- इसे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ा है। वहीं एक और यूजर ने लिखा- ये इतना आराम से कैसे है?
वहीं एक यूजर ने पराग के वीडियो को देखकर लिखा- मुझे तो दाल में कुछ काला लग रहा है।
शेफाली जरीवाला ने 'कांटा लगा' गाने से बेशुमार सफलता हासिल की थी। उन्हें खुद को कांटा लगा गर्ल बुलवाना भी बहुत पसंद था।
कजाकिस्तान पहुंचीं अनुष्का सेन, शॉर्ट स्कर्ट में पहाड़ों पर दिए पोज