अमर उजाला
Tue, 28 January 2025
बॉलीवुड, पंजाबी फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल ने 27 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया। अपने बर्थ डे सेलिब्रेशन की फोटो भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। अगले दिन भी जन्मदिन की तस्वीरें साझा करने का सिलसिला एक्ट्रेस ने जारी रखा है
शहनाज गिल ने अपनी वैनिटी वैन की कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। वैनिटी पूरी तरह से एक्ट्रेस के बर्थ डे सेलिब्रेशन के रंग में रंगी हुई
वैनिटी में गुब्बारों से सजावट की गई है, साथ ही केक भी रखा हुआ। वहीं शहनाज इन तस्वीरों में सिंपल इंडियन ड्रेस में नजर आ रही हैं
अपनी वैनिटी वैन को बर्थ डे पर इतना सजा हुआ देखकर शहनाज गिल काफी खुश नजर आईं। अपनी पोस्ट के साथ शहनाज ने एक कैप्शन भी लिखा है- ‘मेरी बर्थ डे वैनिटी में स्वागत है’
जन्मदिन वाले दिन भी शहनाज ने दुंबई के बीच साइड पर केक काटा था। अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेशन को एंज्वॉय किया
शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की ताे फैंस ने भी उन्हें विश किया। साथ ही कुछ फैंस ने शहनाज के इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन में सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया
डेटिंग की खबरों पर रश्मिका ने लगाई मुहर, जानें किसे कर रही हैं डेट