अमर उजाला
Thu, 20 February 2025
हाल ही में शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह स्विम वियर पहनने नजर आ रही हैं। इस लुक में वह काफी हॉट नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शहनाज गिल ने अपनी स्विमवियर लुक वाली कई फोटो शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा है- ‘समंदर की हवा, सन (सूरज) किस और मेरे बोलैंड हेयर। इस कैप्शन के जरिए एक्ट्रेस बताना चाह रही है कि उन्हें समंदर के आसपास की हवा, सूरज की किरणें अच्छी लग रही हैं। साथ ही वह अपने न्यू हेयर कलर को लेकर भी काफी खुश हैं।
शहनाज की स्विम वियर की तस्वीरों को उनके कुछ फैंस ने काफी पसंद किया, वहीं कुछ फैंस उनसे नाराज हो गए हैं।
स्विम वियर लुक की वजह से शहनाज गिल अपने ही कुछ फैंस की ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। एक यूजर शहनाज की पोस्ट पर लिखता है, ‘पहले मैं आपको सपोर्ट करता था, लेकिन आपको ऐसे देखकर अब नहीं करूंगा।’
एक और यूजर ने शहनाज गिल के स्विम वियर पोस्ट पर लिखा, ‘उर्फी जावेद सुधर रही है लेकिन शहनाज बिगड़ गई है।’ इसी तरह के कुछ और कमेंट्स भी शहनाज गिल के स्विम वियर लुक को देखकर फैंस ने किए हैं।
बिग बॉस शो से सालों पहले फेमस हुई शहनाज के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक पंजाबी फिल्म ‘एक कुडी’ में जल्द नजर आएंगी।
सलमान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप, निर्माता ने लिया संन्यास, हीरोइन ने किया बॉलीवुड से तौबा