अमर उजाला
Sun, 27 April 2025
हाल ही में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 निर्दोष मासूमों का जान चली गई थी।
इस दर्दनाक घटना पर सिनेमाई दुनिया के कई सेलेब्स ने इसकी निंदा की थी।
अब इस हमले पर बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने आतंकवादियों को खुली चुनौती दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अभिनेत्री ने कहा, 'पाकिस्तान में बैठे सभी आतंकवादी कान खोल कर सुन लें कि अगर वो हमारे देश में घुसकर निर्दोष नागरिक की हत्या करेंगे। तो हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं, जहन्नुम की सैर कराएंगे।'
इसके आगे अभिनेत्री ने कहा, 'हर वो आंख जो भारत देश पर बुरी नजर डालेगा उसे नोंच दिया जाएगा।'
साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई हाथ भारत के खिलाफ उठेगा, उसे काट लिया जाएगा। इसके अलावा हर वो सोच, जो भारत के खिलाफ होगा उसे जड़ से उखाड़ दिया जाएगा।
आपको बताते चलें कि पहलगाम में आतंकी हमला 22 अप्रैल को हुआ था, जहां मौजूद टूरिस्टों को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया था।
अगर अभिनेत्री की बात करें तो वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
बढ़ते तापमान के बीच समर लुक में दिखीं करीना कपूर, ऑल-व्हाइट आउटफिट में आईं नजर