फिटनेस की दीवानी ही नहीं, ‘चीट डे क्वीन’ भी हैं शिल्पा शेट्टी

अमर उजाला

Sun, 6 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @theshilpashetty

अपनी फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने रविवार को ‘चीट डे’ के साथ स्पेशल बनाया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

शिल्पा ने अपने पसंदीदा डिश का लुत्फ उठाने का अवसर नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने फैंस के साथ भी इसे शेयर किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम

वीकएंड पर अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @theshilpashetty

वीडियो में देखा जा सकता है कि पेस्ट्री, आइसक्रीम और अन्य कई तरह के मीठे डिशेज का आनंद शिल्पा उठा रही हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @theshilpashetty

अभिनेत्री ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘रविवार को कैलोरी की कोई गिनती नहीं होती! चीट डे क्वीन।’

Image Credit : इंस्टाग्राम @theshilpashetty

इस दौरान अभिनेत्री सफेद रंग के आउटफिट में नजर आईं। हाल ही में उन्होंने एक फैशन शो में वॉक करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Image Credit : PTI

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल का साड़ी लुक देख फैंस हुए दीवाने, बॉलीवुड में कर चुकी हैं अदाकारी

इंस्टाग्राम@sajalaly
Read Now