शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने शुरू की पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ की शूटिंग, साथ नजर आईं ये एक्ट्रेस

अमर उजाला

Tue, 18 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक्टिंग को सीरियली ले चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक पंजाबी ‘मेहर’ की शूटिंग शुरू की है। 



 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@onlyrajkundra

शूटिंग का मुहूर्त शॉट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। इस वीडियो के साथ राज कुंद्रा ने एक कैप्शन भी लिखा। इस कैप्शन में वह लिखते हैं, ‘लाइट्स, कैमरा, एक्शन। ‘मेहर’ का सफर आज से शुरू हो रहा है। यह प्यार और त्याग की कहानी है। हमारी टीम कमाल की है। जल्द ही बड़े पर्दे पर हम जादू बिखेरेंगे, साथ बने रहिए।’

Image Credit : एक्स @onlyrajkundra

राज कुंद्रा के साथ इस पंजाबी फिल्म के मुहूर्त शॉट पर एक्ट्रेस गीता बसरा भी नजर आईं। उन्होंने ही शूटिंग की शुरुआत की।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

गीता बसरा बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग किया करती थीं लेकिन क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ शादी के बाद उन्होंने करियर से ब्रेक ले लिया। वह एक पंजाबी फिल्म ‘लॉक’ में दिखीं। अब ‘मेहर’ का हिस्सा बनी हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @geetabasra

राज कुंद्रा भी एक हिंदी फिल्म ‘यूटी 69’ में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म उनकी लाइफ, कंट्रोवर्सी से ही इंस्पायर रही। 

Image Credit : एक्स @onlyrajkundra

अकसर ही राज कुंद्रा पर आरोप लगते हैं कि वह शिल्पा की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाते हैं। ऐसे में पिछले दिनों राज कुंद्रा ने एक नेपो हसबैंड की टी शर्ट पहनकर, ऐसी बातें करने वालों को जवाब दिया था। वह यह टी-शर्ट पहनकर शिल्पा शेट्टी के साथ ही एक इवेंट में शामिल हुए। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@theshilpashetty

‘तुम मेरे हो’ सिंगर अनुव जैन ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, शेयर कीं दिलकश तस्वीरें

इंस्टग्राम- @anuvjain
Read Now