अमर उजाला
Tue, 14 January 2025
मकर संक्रांति के अवसर पर बॉलीवुड की हस्तियों ने जश्न की झलक साझा की और शुभकामनाएं दी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी इस क्लब में शामिल हुईं और उन्होंने जश्न की तस्वीरों के साथ अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं
मंगलवार को शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें पोस्ट की और लिखा, "हैप्पी मकर संक्रांति”
एक तस्वीर में शिल्पा को मंदिर के अंदर भगवान की मूर्ति के सामने हाथों में लड्डू और प्रसाद की टोकरी पकड़े देखा जा सकता है
शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी मां सुनंदा के साथ लंच करते हुए एक सेल्फी भी शेयर की, सेल्फी के साथ उन्होंने लिखा, "मा-कर संक्रांति लंच"
This browser does not support the video element.
अपने पति राज कुंद्रा, बेटे वियान, बेटी समीशा और मां सुनंदा शेट्टी के साथ अपने परिवार के साथ लोहड़ी भी मनाई। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें परिवार के सभी सदस्य अलाव के पास प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं
तस्वीरों में देखें शोभिता धुलिपाला और नागा ने कैसे मनाई मकर संक्रांति