अमर उजाला
Sat, 8 March 2025
शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम करते हुए अपनी धाक इंडस्ट्री में जमाई है। उनकी यादगार फिल्मों में से एक ‘बाजीगर’ थी।
हाल ही में अभिनेत्री ने अपने पुराने दिनों को याद किया। साथ ही उन्होंने ‘बाजीगर’ के सबसे चर्चित सीन (जिसमें शाहरुख खान उन्हें छत पर से धक्का देते हैं।) के बारे में अपना अनुभव साझा किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के क्लाइमैक्स सीन के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया, “अकबर भाई फिल्म के एक्शन डायरेक्टर थे, और हमने उस सीन को लगभग पांच बार शूट किया।”
अभिनेत्री ने कहा, “मेरे शरीर पर 8-10 साल तक निशान रहा, क्योंकि मुझे हार्नेस पहनने के लिए कहा गया था।”
“उस समय, हमारे पास कोई वीएफएक्स नहीं था। इसलिए मुझे यह दिखाने के लिए अभिनय करना पड़ा कि मैं गिर रही हूं और इमारत हिल रही है।”
किंग खान की तारीफ करते हुए शिल्पा ने कहा, “शाहरुख खान शानदार थे। 90 के दशक में, फिल्में पैसे के आधार पर नहीं बल्कि प्यार से बनाई जाती थीं।"
पलक मुच्छल के 'सेविंग लिटिल हार्ट्स' के 25 साल पूरे, तीन हजार से ज्यादा बच्चों की बचा चुकी हैं जान