अमर उजाला
Tue, 22 July 2025
शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री गुलाबी रंग की पारंपरिक पोशाक में नजर आ रही हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है 'खम्मा घणी'। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया है।
तस्वीरों के साथ शिल्पा ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वह अपनी अदाएं दिखा रही हैं।
शिल्पा शेट्टी की तस्वीरों को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए उन्हें 'राजस्थानी छोरी' कहा है।
एक और यूजर ने लिखा है 'राजपूतों का पहनावा ऐसे ही नहीं मशहूर है।'
शिल्पा शेट्टी इसी साल कन्नड़ भाषा की फिल्म 'केडी: द डेविल' में नजर आने वाली हैं।
दिलजीत दोसांझ ने दिखाई पंजाब की खूबसूरती, खेतों में कराया फोटोशूट