अमर उजाला
Sat, 26 April 2025
शनिवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।
शिल्पा शेट्टी को एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने उनके पति राज कुंद्रा आए थे।
एयरपोर्ट पर शिल्पा को फुल स्लीव्स ग्रे कलर के टॉप और व्हाइट कलर में देखा गया। एक्ट्रेस ने अपने कंधे पर एक लॉन्ग कोट लिया था।
अपने स्टाइल को अभिनेत्री ने सनग्लासेस से पूरा किया। वैसे तो शिल्पा अपने लुक और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन हाल ही में उनके हैंड बैग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
शिल्पा शेट्टी एयरपोर्ट पर जिस हैंडबैग के साथ नजर आईं। उसकी कीमत आपको हैरान कर देगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा शेट्टी के इस बैग की कीमत 24 लाख रुपये बताई जा रही है।
शिल्पा शेट्टी के नेटवर्थ की बात करें तो कथित तौर पर उनकी नेटवर्थ 140 करोड़ रुपये है।
करिश्मा ने शेयर कीं स्टाइलिश फोटोज, पति वरुण बंगेरा ने दिया ऐसा रिएक्शन