अमर उजाला
Tue, 25 March 2025
हाल ही बिग बॉस 18 से चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने गुजरात दौरा किया।
अभिनेत्री ने गुजरात में अंबाजी माता शक्तिपीठ मंदिर का दर्शन किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं हैं।
तस्वीरों में शिल्पा भक्ति में लीन दिखाई पड़ रही हैं। साथ ही वह पंडित से रक्षा सूत्र बंधवाती दिख रही हैं।
पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि वह मां अंबे के दर्शन कर अपने आप को धन्य महसूस कर रही हैं।
इसके अलावा उन्होंने लिखा कि वह 'जटाधरा' फिल्म उनके लिए एक खास अनुभव है, जिसे वह हमेशा सहेजकर रखना चाहती हैं।
शिल्पा शिरोडकर सुधीर बाबू अभिनीत फिल्म 'जटाधरा' में नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी हैं।
इस फिल्म का निर्देशन वेंकेट कल्याण द्वारा किया जा रहा है और इसका निर्माण जी स्टूडियो द्वारा।
पंजाब की कैटरीना शहनाज ने ‘एक कुड़ी’ की डबिंग की शुरू, शेयर किया पोस्ट