अमर उजाला
Fri, 26 April 2024
शोएब इब्राहिम की मां यानि अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की सास की तबीयत खराब है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है
शोएब की मां की एक सर्जरी होनी है, जिसके चलते उन्हें भर्ती किया गया है, यह जानकारी दीपिका-शोएब ने अपने व्लॉग्स से साझा की है
शोएब ने कहा, 'अम्मी बहुत ज्यादा घबराई हुई हैं', उन्होंने बताया कि उनकी मां वुमन हार्मोन्स की समस्या से जूझ रही हैं और इसी के चलते छोटी सी सर्जरी होनी है
दीपिका ने कहा, 'अम्मी बहुत हिम्मत वाली हैं, वह सामान्य दिखने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन एक खौफ है, वह कई बार रो चुकी हैं'
क्या इशारा कर रही कुब्रा सैत की भारी-भरकम ज्वैलरी?