अमर उजाला
Mon, 24 February 2025
नेहा धूपिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वह एक ब्लू कलर की शर्ट पहने दिख रही हैं, इस शर्ट पर ‘बॉस लेडी’ लिखा हुआ नजर आ रहा था।
नेहा ने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही एक कैप्शन भी लिखा- ‘चलो गेम शुरू करते हैं।’ आगे वह बॉस लेडी का हैशटैग भी शामिल करती हैं।
इन दिनों नेहा धूपिया रियालिटी शो ‘रोडीज’ में बतौर जज नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ एल्विश यादव, रणविजय सिंह और रिया चक्रवर्ती भी जज के तौर पर दिख रहे हैं।
‘रोडीज’ के पिछले कुछ सीजन से नेहा इस शो का हिस्सा बन रही हैं। इस मंच पर उनका दबंग अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता है।
नेहा धूपिया के एक्टिंग करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह पिछले साल फिल्म ‘बैड न्यूज’ में नजर आई थीं।
इस दिन री-रिलीज होगी 'रांझणा', बड़े पर्दे पर देखें सोनम कपूर-धनुष की प्रेम कहानी