मंडे टेस्ट में 'स्त्री 2' ने बटोरे खूब नंबर, बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल

अमर उजाला

Tue, 20 August 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इस वक्त बहार है, एक साथ कई फिल्में लगी हुई हैं, आइए जानते हैं रक्षाबंधन के मौके पर किसने कैसा प्रदर्शन किया
 

Image Credit : इंस्टग्राम@ thejohnabraham
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' मंडे टेस्ट में टॉपर साबित हुई है, रक्षाबंधन के मौके पर पहले सोमवार को इस फिल्म ने 37 करोड़ रुपये कमाए, इसकी कुल कमाई 228.45 करोड़ रुपये हो गई है
 
Image Credit : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' ने पहले सोमवार को 1.90 करोड़ कमाए। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 15.95 करोड़ रुपये हो गया है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@akshaykumar

15 अगस्त को ही रिलीज हुई जॉन अब्राहम की 'वेदा'ने पहले सोमवार को यानी रक्षाबंधन की छु्ट्टी के अवसर पर  1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं, इसकी कुल कमाई करीब 15.50 करोड़ रुपये हो गई है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
'थंगलान'ने रक्षा बंधन के मौके पर करीब दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इसकी कुल कमाई 31.45 करोड़ रुपये हो चली है, 'डबल इस्मार्ट' ने सोमवार को सिर्फ 70 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया, इसकी  कमाई 12.45 करोड़ रुपये हो गई है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम: @ram_pothineni

वहीं, 'मिस्टर बच्चन' ने कल पहले सोमवार को 46 लाख रुपये कमाए, इसका टोटल कलेक्शन 8.76 करोड़ रुपये हो गया है
 

Image Credit : सोशल मीडिया

साड़ी पहने, हाथों में मेंहदी लगाए, गहनों से सजीं अक्षरा सिंह का दिखा शानदार लुक

इंस्टाग्राम@singhakshara
Read Now