अमर उजाला
Sat, 29 March 2025
इन दिनों सोशल मीडिया पर घिबली ट्रेंड चल रहा है। कई कलाकार अपनी तस्वीरों को घिबली स्टाइल में शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में गायक श्रेया घोषाल ने भी अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
श्रेया घोषाल ने एक तस्वीर डाली है जिसमें वह आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म कर रही हैं। इस तस्वीर को उनका बच्चा चूम रहा है।
श्रेया ने जो दूसरी तस्वीर शेयर की है उसमें उन्होंने किसी कार्यक्रम में जीत हासिल की है उसकी है। उनके साथ लोग ताली बजाते हुए नजर आ रहे हैं।
तीसरी तस्वीर में श्रेया एक बच्चे और एक व्यक्ति के साथ नजर आ रही हैं। इसमें वह पारंपरिक कपड़ों में हैं। शायद वह अपने पति और बच्चे के साथ हैं।
एक तीसरी तस्वीर के बैकग्राउंड में हाथी नजर आ रहे हैं। मुम्किन है कि श्रेया अपने पति और बच्चे के साथ चिड़ियाघर घूमने गईं हों।
सबसे आखिरी तस्वीर में एक लड़की दो लोगों के साथ नजर आ रही है। उम्मीद है कि श्रेया ये बताने की कोशिश कर रही हैं कि वह 'इंडियन आइडल' में जश्न मना रही हैं।
44वें दिन भी 'छावा' ने कमाए करोड़ों, जानें कुल कलेक्शन