अमर उजाला
Sat, 26 April 2025
तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपने करियर के शुरूआती दिनों को याद करते हुए बात की।
फिल्मफेयर के साथ हालिया बातचीत में अभिनेत्री ने बताया कि कैसे उन्हें अपने करियर की शुरुआत में बदकिस्मत माना जाता था। क्योंकि उनकी पहली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं।
अभिनेत्री ने कहा कि तेलुगु में यह मिथक था कि मैं बदकिस्मत हूं, क्योंकि मेरी पहली दो फिल्में नहीं चलीं। लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं हुआ कि उन दो फिल्मों में एक ही हीरो था। लेकिन लोग कहते थे कि उन्हें मैं नहीं चाहिए।
श्रुति ने साल 2011 में सिद्धार्थ के साथ फिल्म ‘अनागनागा ओ धीरुदु’ और रोमांटिक ड्रामा ‘ओह माय फ्रेंड’ में काम किया था। ये उनकी पहली दो फिल्में थीं। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं।
अभिनेत्री ने आगे बताया कि फिर पवन कल्याण सर ने मुझ पर भरोसा जताया और मेरा पूरा करियर बदल गया। अचानक बॉम्बे दिखने लगा, और तमिल दिखने लगा।
एक्ट्रेस ने कहा कि यह सिर्फ लोगों की वजह से है और वे आप पर कितना भरोसा करते हैं। यह क्रिएटिव रूप से भी तब सामने आता है जब उन्हें लगता है कि आप कुछ कर सकते हैं।
पवन कल्याण ने 2012 में आई ‘गब्बर सिंह’ में श्रुति हासन के साथ काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन अब लोकेश कनगराज की ‘कुली’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में रजनीकांत प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
दिव्यांका त्रिपाठी ने परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पल, बोलीं- ये पुराने यादों की नींव हैं